मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर आज देशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा – “राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति आपका अटूट समर्पण प्रेरणादायक है।” उन्होंने अमित शाह के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से लगातार आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस संदेश को हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर किया है। यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है और लोग अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *