पिता की शराब की लत से टूटा 22 साल का बेटा, दर्दनाक कदम उठाकर दे दी जान

Khandwa जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता की शराब की लत और उनकी बातों से आहत होकर 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान प्रवीण मंडलोई के रूप में हुई है, जो अपने पिता की आदतों से काफी समय से परेशान चल रहा था।

यह घटना Chaigaon Makhan क्षेत्र के हरसवाड़ा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह प्रवीण मंडलोई ने जहर खा लिया। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी और डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

बताया जा रहा है कि प्रवीण अपने पिता की शराब पीने की आदत और चोरी की घटनाओं से बहुत परेशान था। हाल ही में उसके पिता को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बेटे को जब इस बात का पता चला तो वह Indore से गांव आया और करीब दस हजार रुपये खर्च करके अपने पिता की जमानत कराकर उन्हें थाने से छुड़ाया।

लेकिन जेल से बाहर आते ही पिता ने दोबारा शराब खरीद ली और पीने लगे। इस पर बेटे ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए कहा और भावुक होकर यह भी कहा कि अगर आप शराब नहीं छोड़ेंगे तो मैं मर जाऊंगा। आरोप है कि पिता ने गुस्से में बेटे से कह दिया कि “मुझे शराब नहीं छोड़नी, मरना है तो मर जा।”

पिता की इस बात से प्रवीण गहरे सदमे में आ गया। परिवार वालों के अनुसार वह रातभर यही बात सोचता रहा और अगली सुबह उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बताया जाता है कि प्रवीण ही परिवार का सहारा था। कोरोना काल में उसकी मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह इंदौर की एक डेयरी में काम करके अपने पिता और बहन का खर्च चला रहा था। अब उसकी मौत के बाद परिवार में केवल पिता और एक बहन ही बचे हैं, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *