लखनऊ. Prayagraj में आयोजित Mahakumbh के दौरान माला बेचते हुए चर्चा में आई मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से Kerala के एक मंदिर में शादी कर ली है। इस शादी के बाद अब विवाद की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
इस मामले को लेकर फिल्म निर्देशक Sanoj Mishra का बयान सामने आया है। उन्होंने मोनालिसा की इस शादी पर सवाल उठाते हुए इसे एक साजिश बताया है और मामले की जांच की मांग की है। सनोज मिश्रा का आरोप है कि मोनालिसा को बहकाकर भोले-भाले बंजारा समुदाय को धोखा देने की कोशिश की गई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ कट्टरपंथी संगठनों द्वारा कथित रूप से केरल ले जाकर इस तरह की साजिश रची गई है।
सनोज मिश्रा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए Mohan Yadav, Yogi Adityanath, Narendra Modi और Amit Shah से न्याय दिलाने की अपील भी की है।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा के प्रेमी का नाम फरमान खान है। जानकारी के मुताबिक मोनालिसा केरल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फरमान खान से मिली थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
सूत्रों के अनुसार मोनालिसा के पिता इस रिश्ते से नाराज थे और शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद दोनों ने केरल के एक मंदिर में जाकर विवाह कर लिया। यह भी बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद की मांग की है। वहीं उनका परिवार Maheshwar से केरल के लिए रवाना हो गया है।

