सिलेंडर की किल्लत पर सियासत तेज, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की देशभक्ति पर उठाए सवाल

प्रयागराज.Keshav Prasad Maurya इन दिनों Prayagraj के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने गैस सिलेंडर के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav और कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक तरफ Iran, United States और Israel के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण दुनिया के साथ-साथ देश में भी ऊर्जा संकट की स्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समय में अखिलेश यादव और राहुल गांधी लोगों के बीच अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

मौर्य ने कहा कि वह अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह रहे, लेकिन उनकी देशभक्ति पर जरूर संदेह होता है। उनका आरोप है कि विपक्ष के नेता इस मुद्दे को लेकर जनता में भ्रम और डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले भी केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों नेताओं पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता ही इन अफवाह फैलाने वाले नेताओं को सबक सिखाएगी और उनका राजनीतिक बाजा बजा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *