पीतांबरा पीठ पहुंचे असम के मुख्यमंत्री, मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma सोमवार को मध्यप्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ Pitambara Peeth पहुंचे। यहां उन्होंने मां Baglamukhi के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

बताया जा रहा है कि असम के मुख्यमंत्री विशेष विमान से दतिया पहुंचे और हवाई पट्टी से सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान के साथ मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्थित Vankhandeshwar Mahadev का अभिषेक भी किया। हालांकि उनके स्वागत के लिए मंदिर परिसर में भाजपा के कुछ ही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीतांबरा पीठ को देश के प्रमुख सिद्ध शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना साल 1935 में परम कल्याण स्वरूप अनंत श्री विभूषित स्वामीजी महाराज ने की थी। यह पवित्र स्थल मां बगलामुखी और मां धूमावती को समर्पित है और तंत्र-मंत्र तथा विशेष पूजा-अर्चना के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि मां पीतांबरा राजसत्ता की देवी हैं और यहां आने वाले भक्त राजनीतिक सफलता, शत्रुओं पर विजय और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

इस पीठ का ऐतिहासिक महत्व भी काफी खास माना जाता है। बताया जाता है कि 1962 के Sino-Indian War के दौरान स्वामीजी महाराज के नेतृत्व में यहां राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर से करीब 75 विद्वान साधकों ने भाग लिया था। मान्यता है कि यज्ञ की पूर्णाहुति के समय ही चीन की सेना के पीछे हटने की घोषणा हुई थी, जिसे कई लोग मां बगलामुखी और धूमावती की कृपा से जोड़कर देखते हैं। इसी तरह भारत-पाक युद्ध के दौरान भी यहां विशेष हवन किए जाने की बात कही जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *