ग्वालियर में सिलेंडर की अर्थी निकालकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, LPG किल्लत पर सरकार को घेरा

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के Gwalior में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया, जहां सिलेंडर की अर्थी निकालकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

नदी गेट चौराहा से पाटनकर बाजार चौराहा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली-चम्मच बजाते हुए रैली निकाली और खाली बर्तनों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान हाथ ठेले पर सिलेंडर रखकर उसकी प्रतीकात्मक अर्थी भी निकाली गई, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई।

बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बने युद्ध जैसे हालातों के बाद देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है।

शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रही है और घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई के बीच गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि उनके पास राशन तो है लेकिन उसे पकाने के लिए गैस उपलब्ध नहीं है।

कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के विरोध के जरिए सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि आम जनता की इस बड़ी समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *