उत्तर प्रदेश के Pandit Deen Dayal Upadhyaya Junction पर जीआरपी और Railway Protection Force की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चल रही नशे की तस्करी का भंडाफोड़ किया है।
टीम ने अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से करीब 45 किलो 284 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक 16 मार्च को प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 पर चेकिंग के दौरान जब ट्रेन पहुंची तो टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कोच S3 में जांच शुरू की। यात्रियों ने तीन लड़कियों के ट्रॉली बैग में संदिग्ध सामान होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों बैग को नीचे उतार लिया।
हालांकि उस समय तीनों लड़कियां मौके पर नहीं मिलीं, लेकिन ट्रेन रवाना होने के बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में ट्रेन में चढ़ गई और Prayagraj Junction पर तीनों को पकड़ लिया गया।
महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उतारकर वापस डीडीयू जंक्शन लाया गया, जहां बैग की पहचान कराई गई और जांच में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में सामने आया कि यह नशे की खेप Odisha से Delhi ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार युवती की पहचान 22 वर्षीय रानी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बवाना इलाके की रहने वाली है, जबकि उसके साथ पकड़ी गई दो अन्य लड़कियां नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

