लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथ गिरफ्तार, दतिया में पटवारी का वीडियो वायरल

 बड़वानी। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां Indore लोकायुक्त टीम ने बड़वानी जिले के निवाली में बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, इस मामले में एक सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तमांग के मुताबिक, शिक्षक जितेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन बीआरसी और सब इंजीनियर ने उनसे 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी और काम कम पैसे में निपटाने का दबाव बनाया था।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और शिक्षक को राजपुर में बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर पैसे देने भेजा गया, जैसे ही महेंद्र सिंह राठौर ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

वहीं दूसरी ओर Datia से भी रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जहां एक पटवारी द्वारा किसान से पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कुलेथ हल्का के पटवारी जितेंद्र सोलंकी ने जमीन से जुड़े काम के बदले कडुआ गांव के किसान से रिश्वत ली थी, यह वीडियो पिछले साल का बताया जा रहा है, लेकिन अब सामने आने के बाद एक बार फिर सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *