शाजापुर में दर्दनाक हादसा, खेलने निकले दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के Shajapur जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां घर से खेलने निकले दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई, इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

यह घटना अकोदिया थाना क्षेत्र के देवला बिहार गांव की है, जहां कालीसिंध नदी में नहाने के दौरान दोनों बच्चे डूब गए, मृतकों की पहचान पीयूष (13) और अनमोल (12) के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान कालीसिंध रेलवे ब्रिज के पास नदी किनारे उनके कपड़े मिले, जिससे अंदेशा हुआ कि दोनों नदी में नहाने गए होंगे, इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर खोजबीन जारी रखी।

देर रात करीब 12 बजे तलाशी के दौरान दोनों बच्चों के शव नदी में मिले, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई और अकोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया, फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *