साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। केंद्र सरकार ने Sadhvi Niranjan Jyoti को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, इस नियुक्ति के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और अनुभव का लाभ आयोग को मिलेगा, जिससे पिछड़ा वर्ग के हितों का बेहतर संरक्षण हो सकेगा।

पदभार संभालने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu और प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह दायित्व उन्हें पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर मिलें और इसी भावना के साथ आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

आपको बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता हैं और उनका संबंध निषाद समुदाय से रहा है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *