हिंदू नववर्ष 2026 पर सीएम डॉ मोहन यादव ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर की शुरुआत

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर हिंदू नववर्ष की शुरुआत की, इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 और गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर उन्होंने सूर्य देव को नमन कर दिनचर्या की शुरुआत की, साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि नए वर्ष में सभी के संकल्प पूर्ण हों, हर आंगन में खुशहाली आए और मध्यप्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित करे

सीएम डॉ मोहन यादव ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि यह नव संवत्सर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और असीम समृद्धि लेकर आए, उन्होंने कामना की कि प्रदेश में प्रगति, परिश्रम और परोपकार की धारा निरंतर बहती रहे

इसके साथ ही उन्होंने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से सभी के कष्ट दूर हों और हर घर में आनंद और खुशहाली का वास हो, इस संदेश के साथ उन्होंने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *