भोजशाला विवाद में जैन समाज की एंट्री, ‘जैन धर्मस्थल’ होने का दावा हाईकोर्ट पहुंचा

इंदौर। मध्यप्रदेश के धार जिले के बहुचर्चित भोजशाला मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है, हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बाद अब जैन समाज ने भी अपनी दावेदारी पेश करते हुए इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि एएसआई सर्वे के दौरान यहां जैन धर्मस्थल होने के प्रमाण मिले हैं

दरअसल हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की सर्वे रिपोर्ट पर सभी पक्षकारों से दावे, आपत्तियां और सुझाव मांगे थे, जिसके बाद हिंदू, मुस्लिम और अन्य पक्षों ने अपने-अपने आवेदन और आपत्तियां कोर्ट में पेश कीं, इन सभी पर हाल ही में लंबी सुनवाई भी हुई

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ASI की रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए सभी पक्षों को उसका अध्ययन कर अपने पक्ष रखने के निर्देश दिए थे, वहीं 16 मार्च को हुई सुनवाई में करीब डेढ़ घंटे तक बहस चली और कोर्ट ने यह भी कहा कि वह खुद 2 अप्रैल से पहले भोजशाला परिसर का निरीक्षण करेगी

अब इसी बीच जैन समाज की एंट्री ने इस पूरे मामले को और जटिल बना दिया है, जैन पक्ष का कहना है कि सर्वे में मिले साक्ष्य उनके दावे को मजबूत करते हैं, फिलहाल अदालत इस नई याचिका पर जल्द सुनवाई कर सकती है और अब सबकी नजर 2 अप्रैल की अगली सुनवाई पर टिकी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *