उज्जैन। प्रसिद्ध पार्श्व गायक विशाल मिश्रा नव संवत्सर की पावन भोर में उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और पूरे समय भक्ति में डूबे नजर आए, आरती के दौरान वे तालियों की थाप के साथ पूरी श्रद्धा और भाव में लीन दिखे।
हिंदू नव वर्ष के खास अवसर पर शिप्रा नदी के तट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे विशाल मिश्रा ने पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए, जहां नंदी हॉल से भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा और पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल में खो गए।
मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक स्वागत भी किया गया, वहीं शाम को मोक्षदायिनी शिप्रा के किनारे होने वाले भव्य कार्यक्रम में वे अपनी प्रस्तुति से भक्तों को संगीत और भक्ति के रंग में रंगने वाले हैं।

