फरसा वाले बाबा मामले में बवाल, 300 से ज्यादा पर FIR और 13 गिरफ्तार

मथुरा.Mathura में गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ यानी संत चंद्रशेखर बाबा की मौत के बाद भड़के बवाल को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां पथराव और उपद्रव करने के आरोप में 22 नामजद और करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

छाता थाना प्रभारी की तहरीर पर दर्ज इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें CCTV और वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया, वहीं क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है और पुलिस व मजिस्ट्रेट लगातार गश्त कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को भी इस बवाल की बड़ी वजह बताया है और साफ चेतावनी दी है कि बिना तथ्य के भ्रामक खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि कुछ अराजक तत्वों ने बाबा की हत्या की अफवाह फैलाई, जबकि दूसरी ओर पुलिस जांच में सड़क हादसे की बात भी सामने आ रही है, इस घटना में शामिल ट्रक चालक की भी अस्पताल में मौत हो चुकी है।

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था, जिसके चलते कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की गई, लेकिन इसी दौरान भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई और मामला पथराव तक पहुंच गया, फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *