विदेश नीति पर दिग्विजय सिंह के सवाल, प्रधानमंत्री से मांगा स्पष्टीकरण

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता Digvijaya Singh ने भारत की विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi से सीधे सवाल पूछे हैं और सोशल मीडिया के जरिए स्पष्टीकरण मांगा है।

दिग्विजय सिंह ने खासतौर पर United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने पोस्ट के माध्यम से पूछा कि ऐसे वैश्विक संकट के समय भारत की विदेश नीति क्या दिशा ले रही है और सरकार की स्पष्ट रणनीति क्या है, साथ ही उन्होंने केंद्र से अपने सवालों के सीधे ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब देने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *