लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज होती जा रही है, इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं को साधने के लिए बड़े ऐलान कर दिए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर 2027 में उनकी सरकार बनती है तो ‘नारी समृद्धि सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, साथ ही समाजवादी पेंशन योजना को भी फिर से लागू किया जाएगा।
उन्होंने महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी समाज की असली तस्वीर महिलाओं की स्थिति से समझी जा सकती है, और देश में महिलाओं की हालत बेहतर करने की जरूरत है।
अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि उनकी सरकार के समय डायल 100 में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई थी, ताकि वे पीड़ितों की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकें, आने वाले समय में रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर नई योजना शुरू कर महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में काम किया जाएगा।
चुनाव से पहले इस तरह के ऐलान साफ संकेत दे रहे हैं कि 2027 की सियासी लड़ाई में महिला वोट बैंक को साधना सभी पार्टियों की बड़ी रणनीति बनने जा रहा है।

