हरदा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित बहुजन एकता महा आंदोलन के तहत संविधान बचाओ और आरक्षण बचाओ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग जुटे, इस कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया, जिसमें कई नेताओं ने मंच से अपनी बात रखी।
इसी दौरान Chandrashekhar Azad Ravan की पार्टी आजाद समाज पार्टी से जुड़े नेता दामोदर यादव ने मंच से कई तीखे और विवादित बयान दिए, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हलचल तेज हो गई।
दामोदर यादव ने छुआछूत के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी छुआछूत करेगा, उससे उनका जूता बात करेगा, उन्होंने मंच से जूता उतारकर यह बयान दिया, जिससे माहौल और गरमा गया, साथ ही उन्होंने आरक्षण और संविधान को लेकर भी सख्त बयान देते हुए कहा कि संविधान का एक पन्ना तक नहीं बदलने देंगे।
उन्होंने आगे बढ़ते हुए Dhirendra Krishna Shastri और पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, यहां तक कि धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि वह उनसे छोटे हैं और परंपरा के अनुसार उन्हें उनके पैर छूने चाहिए।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी आरक्षण, सामाजिक न्याय और कुछ मामलों में न्याय न मिलने जैसे मुद्दे उठाए, लेकिन दामोदर यादव के बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे और इस आयोजन को सियासी बहस के केंद्र में ला दिया।

