पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक दुखद हादसा हुआ है। तालाब में डूबने से 6 साल की मासूम की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया।
मासूम अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए बलराम तालाब गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
परिवार के आंसू थम नहीं रहे थे। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

