लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा का संपूर्ण सफाया हो जाएगा।
केशव प्रसाद ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेशन में हैं और सपा को पहले ही आधी आबादी ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना है।
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि अब न किसी का सुहाग खतरे में डाला जाएगा और न ही संतान। उन्होंने सपा को यूपी की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा कि 2047 तक पार्टी के लिए कोई उम्मीद नहीं है।
बीते दिनों मौर्य ने कहा था कि ‘2047 तक विपक्ष की वापसी की कोई संभावना नहीं है। सपा का काम अब खत्म है, ये ‘समाजवादी’ नहीं ‘समाप्तवादी’ पार्टी बनने की ओर है’।
मौर्य लगातार विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। प्रयागराज दौरे के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर हमला बोला और उनकी देशभक्ति तक पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध और देश में ऊर्जा संकट के बीच, अखिलेश यादव और राहुल गांधी अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मौर्य ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह है।

