लूट से मचा हड़कंप! ज्वेलर्स का गहनों और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार, CCTV में कैद वारदात

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां ज्वेलर्स का गहनों और नकदी से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए।

घटना उस वक्त हुई जब ज्वेलर्स दुकान संचालक सुंदर सोनी अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकल रहे थे, तभी एक युवक अचानक आया और उनके पास रखा बैग उठाकर भाग गया।

सुंदर सोनी ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन तब तक आरोपी का दूसरा साथी बाइक लेकर पहुंच गया और दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए।

बीच बाजार हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी बैग लेकर भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वारदात से पहले दो संदिग्ध युवक पल्सर बाइक पर बाजार में घूमते हुए देखे गए थे, जिससे आशंका है कि घटना पहले से प्लान की गई थी।

सूचना मिलते ही हरसूद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *