गुना मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी गांव में 26 वर्षीय कीर्ति कुशवाह ने पति से विवाद के बाद ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया
बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या से पहले अपनी महज 10 महीने की मासूम बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंस दी और इसके बाद खुद घर में फांसी लगाकर जान दे दी, यह घटना उस वक्त हुई जब घर के बाकी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे
जब परिजन वापस लौटे तो दोनों को बेहोश हालत में देखकर तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, साथ ही एक लाख रुपये से ज्यादा के बिजली बिल को लेकर भी तनाव बढ़ता जा रहा था, गर्मी और बिजली कटौती ने हालात को और खराब कर दिया
इधर महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी

