दिनदहाड़े मोबाइल लूट, भागते वक्त बदमाशों की बाइक टकराई, भीड़ ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंट जोसेफ मोड़ पर दिनदहाड़े एक महिला से मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, महिला सड़क पर पैदल जा रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार होने लगे

लूट के बाद आरोपी तेजी से भाग रहे थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक सामने से आ रही एक गाड़ी से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया, काफी देर तक इलाके में हंगामे की स्थिति बनी रही

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों आरोपियों को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया, पिटाई के कारण एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है

पुलिस ने दोनों आरोपियों के परिजनों को सूचना दे दी है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *