सिंगरौली। मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज राजस्व वसूली में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹4681.05 करोड़ की कमाई कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
जिले ने निर्धारित लक्ष्य का करीब 96.86 प्रतिशत हासिल करते हुए यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है, जो प्रशासन की सख्त निगरानी और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है।
सिर्फ खनिज राजस्व ही नहीं, बल्कि कर वसूली में भी सिंगरौली ने दम दिखाया है, जहां 97.61 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते हुए ₹946.80 करोड़ की वसूली की गई है।
अवैध खनन पर सख्ती दिखाते हुए प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई, जिसके तहत 289 मामलों में कार्रवाई कर ₹2.20 करोड़ की वसूली भी की गई।
इस उपलब्धि को जिला प्रशासन, खनिज विभाग और अधिकारियों की कड़ी मेहनत और पारदर्शी व्यवस्था का नतीजा माना जा रहा है, जिसने सिंगरौली को प्रदेश में नंबर-1 बना दिया है।

