महाकाल के दरबार में पहुंचे एक्टर राकेश बेदी, बोले- दर्शन कर लगा जैसे दूसरी दुनिया में आ गया हूं

उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राकेश बेदी भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर प्रबंधन द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत भी किया गया।

हाल ही में रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा में चल रहे राकेश बेदी इन दिनों अपने अभिनय के लिए खूब सराहे जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके काम की जमकर तारीफ हो रही है।

महाकाल के दर्शन के बाद राकेश बेदी भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि जय श्री महाकाल, आज यहां दर्शन करके ऐसा महसूस हुआ जैसे कुछ पलों के लिए मैं किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंच गया हूं, यह अनुभव मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।

उन्होंने मंदिर के पुजारियों, व्यवस्थापकों और सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था बहुत ही बेहतर है और अब उज्जैन आकर ऐसा लगता है जैसे किसी नई जगह पर आ गए हों।

राकेश बेदी ने यह भी बताया कि वे पहले भी उज्जैन आ चुके हैं, लेकिन इस बार का अनुभव और भी खास रहा, उन्होंने अंत में भगवान महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *