बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, दतिया सीट खाली, उपचुनाव तय

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां दतिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल 2026 से समाप्त हो गई है और विधानसभा सचिवालय ने इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

गजट में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, विशेष न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जाने और तीन साल की सजा मिलने के चलते उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी गई है, जिससे अब दतिया विधानसभा सीट आधिकारिक रूप से रिक्त हो गई है।

यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 191 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत की गई है, जिसके अनुसार दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर जनप्रतिनिधि की सदस्यता खत्म हो जाती है।

बताया गया है कि नई दिल्ली की विशेष अदालत ने उन्हें एक मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी, जिसके बाद यह निर्णय प्रभावी हुआ।

इस फैसले के बाद दतिया विधानसभा में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है और जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान किया जा सकता है, जिससे प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *