कंस वध मेले में अशोभनीय डांस पर बवाल! मंच पर ठुमके, ड्यूटी पर पुलिस भी बनी दर्शक

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में कंस वध मेले के दौरान अशोभनीय डांस का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो 31 मार्च को रामपुर में आयोजित कार्यक्रम का है, जहां मंच पर डांसरों के ठुमकों के बीच पूरा माहौल चर्चा में आ गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर डांसर प्रदर्शन कर रही हैं और वहीं मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भी दर्शक बनकर इस कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे आयोजन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो में रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा और अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं, जहां एक व्यक्ति उनके ऊपर रुपये न्यौछावर करता दिखाई देता है और बाद में वही पैसे डांसर को दे दिए जाते हैं।

इसके अलावा मंच पर मौजूद डांसरों पर भी कुछ लोगों द्वारा नोट उड़ाते हुए देखा गया है, जिससे यह आयोजन और अधिक विवादों में घिर गया है।

अब यह पूरा मामला सुर्खियों में है और कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी और भूमिका को लेकर भी कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *