भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के 2646 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए उम्मीदवार 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 20 अप्रैल तक चलेगी, इसके बाद 15 मई 2026 से परीक्षा आयोजित की जाएगी, यह भर्ती तीसरी श्रेणी के नियमित पदों के लिए की जा रही है।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है सरकारी नौकरी पाने का।

