वायरल वीडियो का सच आया सामने, मोनालिसा के गायब होने की खबर निकली फर्जी

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर फैली खबरों ने सनसनी मचा दी, जहां दावा किया गया कि शादी के बाद वह गायब हो गई है और उसका पति उसे पुष्कर में तलाश रहा है।

एक वायरल वीडियो में एक शख्स खुद को मोनालिसा का पति फरमान बताते हुए उसकी तलाश करने की बात कह रहा था, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

लेकिन जैसे ही इस वीडियो की सच्चाई सामने आई, पूरा मामला पलट गया और यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला।

जांच में पता चला कि वीडियो में नजर आने वाला शख्स फरमान नहीं बल्कि राजस्थान का अरविंद कुमार जोशी है, जिसने केवल व्यूज और वायरल होने के लिए यह वीडियो बनाया था, बाद में उसने खुद माफी मांगते हुए इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया कंटेंट बताया।

इस पूरे मामले पर फिल्म डायरेक्टर Sanoj Mishra ने भी प्रतिक्रिया दी और वीडियो को फेक बताते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही उन्होंने एक बड़ी आशंका जताते हुए कहा कि इस तरह के वीडियो का फायदा उठाकर फरमान कहीं और भाग सकता है।

उन्होंने देश की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस से इस मामले में गंभीरता से जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि मोनालिसा की शादी को लेकर पहले ही विवाद खड़ा हो चुका है और अब इस फर्जी वीडियो ने मामले को और ज्यादा उलझा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *