सगाई से इनकार पर ‘तालिबानी’ सजा, दंपती का अपहरण कर किया अपमान

भोपाल। मध्य प्रदेश के Dewas जिले के सोनकच्छ इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सगाई से इनकार करने पर एक दंपती के साथ कथित तौर पर बर्बरता और अपमान किया गया।

जानकारी के मुताबिक दंपती किसी गमी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और जबरन वाहन में बैठाकर दूसरे गांव ले गए, जहां उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।

आरोप है कि आरोपियों ने दंपती को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को सुरक्षित छुड़ाकर थाने ले आई, जहां उनकी शिकायत के आधार पर अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि एक नाबालिग लड़की की सगाई तय हुई थी, लेकिन उम्र कम होने के चलते उन्होंने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है, वहीं इस घटना ने कानून व्यवस्था और सामाजिक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *