बुरहानपुर को मिलेगी नई पहचान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बनेगा टेक्सटाइल क्लस्टर

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुरहानपुर के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए बड़ा ऐलान किया है, ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने जिले को टेक्सटाइल्स नगरी के रूप में विकसित करने और यहां नए टेक्सटाइल क्लस्टर की स्थापना को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरहानपुर को प्रदेश की एकमात्र टेक्सटाइल्स नगरी के रूप में पहचान दी जाएगी और इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं तेजी से विकसित की जाएंगी, ताकि निवेश बढ़े और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया और बिजली, जमीन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उद्योगों से जुड़ी हर समस्या का समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में उद्योगों को राहत देने के लिए सरकार ने अब तक 5500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है, जिससे छोटे और बड़े दोनों स्तर के उद्योगों को मजबूती मिली है और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने ‘निमाड़ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ के आयोजन की घोषणा करते हुए कहा कि इस मंच के जरिए क्षेत्र के उत्पादों, खासकर टेक्सटाइल और केला प्रोसेसिंग उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और नए निवेशकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *