राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा हमला! बोले- दोनों नेताओं की मानसिकता हो चुकी है नकारात्मक

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील को लेकर सियासत लगातार गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav द्वारा उठाए गए सवालों पर अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने तीखा पलटवार किया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अब समझ लेना चाहिए कि उनकी मानसिकता पूरी तरह नकारात्मक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चाहे मामला राष्ट्रहित का ही क्यों न हो, दोनों नेता हर मुद्दे पर राजनीति करने लगते हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशहित में देशवासियों से सीमित संसाधनों का उपयोग करने की विनम्र अपील की थी, लेकिन विपक्षी नेताओं ने इसे भी राजनीतिक चश्मे से देखना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं की राजनीतिक हताशा और निराशा उनके बयानों में साफ दिखाई दे रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से जहां तक संभव हो वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो और कारपूल का इस्तेमाल बढ़ाने, विदेशी उत्पादों की बजाय स्वदेशी अपनाने और विदेश यात्राएं कम करने की अपील की है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से खाने के तेल का सीमित उपयोग करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन अपनाने और घरों में सोलर पैनल लगाने जैसे सुझाव भी दिए हैं ताकि देश विदेशी मुद्रा की बचत कर सके और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़े।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि देशहित में उठाए गए इन कदमों का समर्थन होना चाहिए, लेकिन विपक्ष इसे भी राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *