भोपाल। भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब एक कथित ऑडियो सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और मेजर हर्षित शर्मा के बीच की है। ऑडियो में ट्विशा की निजी जिंदगी, पुराने रिश्तों और शादी से पहले के कथित संबंधों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कथित बातचीत में यह भी दावा किया गया कि ट्विशा ने नौकरी पाने के लिए अपने बॉस के साथ फिजिकल इंटीमेसी की थी। वहीं शादी के बाद के व्यवहार को लेकर भी कई बातें कही गईं। ऑडियो में गिरीबाला सिंह के हवाले से यह कहा गया कि हर व्यक्ति का एक पास्ट होता है और उन्होंने अपने करियर में ऐसे कई मामले देखे हैं। इस पूरे ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
इधर ट्विशा शर्मा के पिता ने भी एक प्रेस नोट जारी कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा की मौत के बाद गिरीबाला सिंह ने कई जजों से बातचीत की। प्रेस नोट के साथ करीब 40 मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। ट्विशा के पिता का कहना है कि 13 मई को कई कॉल किए गए, जिनकी जांच होनी चाहिए।
फिलहाल यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और हर नए खुलासे के साथ सवाल भी बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर अब इस कथित ऑडियो और कॉल डिटेल्स पर भी टिक गई है।

