CM मोहन यादव ने मां शारदा के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

मैहर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर पहुंचे, जहां उन्होंने मां शारदा देवी मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां शारदा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मां शारदा के दर्शन के बाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए CM

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदिर परिसर से अलाउद्दीन खां मैदान के लिए रवाना हुए। यहां वे राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे और लाड़ली बहना योजना से जुड़ा बड़ा कार्यक्रम होगा।

लाड़ली बहनों को मिलेगा राखी का उपहार

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही राखी के अवसर पर बहनों को अतिरिक्त उपहार भी दिया जाएगा।

मैहर को मिलेंगी 256 करोड़ की विकास सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर में मां शारदा लोक के फर्स्ट फेस का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके साथ ही करीब 256 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

ऐसे में मुख्यमंत्री का मैहर दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ लाड़ली बहनों और मैहर के विकास के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *