फिल्म ‘हनुमान अंश’ को MP में टैक्स फ्री करने की मांग, कांग्रेस विधायक ने CM को लिखा पत्र

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। टीकमगढ़ के डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लेकर कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है।

विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बाबा नीम करोली के पावन जीवन पर आधारित इस आध्यात्मिक फिल्म को मध्य प्रदेश में तत्काल कर मुक्त किया जाए।

विधायक बुंदेला का कहना है कि फिल्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है और यह देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उनके मुताबिक, बाबा नीम करोली के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश से जुड़ी यह फिल्म लोगों की भावनाओं से जुड़ रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसी आध्यात्मिक और जन-भावनाओं से जुड़ी फिल्मों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म ‘हनुमान अंश’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि कांग्रेस विधायक की इस मांग पर मध्य प्रदेश सरकार क्या फैसला लेती है और क्या राज्य में फिल्म को कर मुक्त करने की मंजूरी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *