Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान जारी है और इसी बीच पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने भी अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में खान सर ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि यही वो दिन है जब एक गरीब के पास भी उतनी ही ताकत होती है जितनी किसी अमीर के पास। उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी है और हर मतदाता को इस महापर्व में हिस्सा लेना चाहिए।
खान सर ने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि वोट देते समय अपने उम्मीदवार की छवि पर ध्यान दें, यह देखिए कि कौन साफ-सुथरा है और कौन वाकई बिहार के विकास के लिए काम कर सकता है। उन्होंने कहा, “अगर आप वोट डालने नहीं आएंगे, तो आपके मुद्दों को कोई गंभीरता से नहीं लेगा। चाहे नोटा दबाइए, लेकिन वोट जरूर डालिए।”
उन्होंने अंत में मुस्कुराते हुए कहा — “मतदान का दिन सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं है, बल्कि वो दिन है जब जनता असली ताकत दिखाती है।

