जल्द ही तेलुगु फिल्म में नज़र आएंगी राशा थडानी – इंस्टाग्राम पोस्ट से किया बड़ा ऐलान

रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म आजाद से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद से ही राशा चर्चा का विषय बनी हुई हैं, और अब उन्होंने एक और बड़ी खबर साझा कर दी है। राशा जल्द ही तेलुगु फिल्म में नजर आने वाली हैं, और इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी।

राशा थडानी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बाइक के साथ स्टाइलिश अंदाज़ में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा—“नई शुरुआत, अनंत आभार। मैं तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हूं। अजय भूपति सर, इस अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस सफर को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

उनकी अपकमिंग तेलुगु फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन फोटो में उनका बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक साफ़ बता रहा है कि इस बार कुछ धमाका होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति कर रहे हैं, जो इससे पहले आरएक्स 100, महा समुद्रं और मंगलावरम् जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राशा ने आजाद फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, अमन देवगन और डायना पेंटी ने भी अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

अब राशा का तेलुगु डेब्यू फैन्स के बीच एक नई उत्सुकता पैदा कर रहा है, और सभी की नज़रें उनकी इस नई शुरुआत पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *