AP Dhillon के साथ वायरल वीडियो को Tara Sutaria ने बताया पेड पीआर, बोलीं- मेरी छवि खराब करने की साजिश चल रही है

हाल ही में मुंबई में हुए AP Dhillon के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया स्टेज पर नजर आईं, जहां उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर तारा के गाल पर किस करते दिखे, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

वीडियो में दिखाया गया कि तारा के कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया backstage खड़े असहज हो रहे थे। इस एडिट किए गए वीडियो पर न सिर्फ फैंस, बल्कि तारा और वीर दोनों ने भी नाराजगी जताई है।

अब तारा ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है और इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो शेयर करते हुए इसे ‘पेड पीआर’ बताया है। वीडियो में दावा किया गया है कि उनके खिलाफ निगेटिव वीडियो और कमेंट पोस्ट करने के लिए 6000 रुपए की पेशकश की गई थी।

तारा ने लिखा है कि उनकी छवि, करियर और पर्सनल रिलेशनशिप को बर्बाद करने के लिए ये सारी साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पेड पीआर को उजागर करने के लिए तनीषा मालरा का धन्यवाद।

उन्होंने साफ कहा, “यह बेहद घिनौना है कि सैकड़ों कंटेंट क्रिएटर्स और हजारों मीम पेजों को अपमानजनक कैप्शन और चर्चा के टॉपिक्स की एक सूची भेजी गई है। क्या ये सब मेरे करियर और रिश्ते को बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है?”

तारा ने आगे लिखा, “असली मजाक तो उन्हीं पर भारी पड़ रहा है। ये कैप्शन और बातें केवल मेरी छवि खराब करने, मेरे रिश्ते और करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाए जा रहे हैं। शर्मनाक और घिनौना है।”

उन्होंने कहा, “खुश लोगों को देखकर दुखी लोगों को तकलीफ होती है। मैं सच बोलना बंद नहीं करूंगी। खुद देख लीजिए।”

तारा का यह पोस्ट साफ तौर पर इस साजिश का पर्दाफाश करता है और बताता है कि कैसे कुछ लोग उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर गलत प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *