सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 10 से पहचान बनाने वाली इन्फ्लुएंसर नितिभा कौल ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। नितिभा ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा पहली बार सार्वजनिक किया है, जिसे वह पिछले एक साल से छुपाकर रखे हुए थीं। शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में उनका बॉयफ्रेंड बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज करता नजर आ रहा है।
फूलों से सजी खूबसूरत जगह पर हुए इस प्रपोजल में नितिभा व्हाइट शॉर्ट ड्रेस और हील्स में बेहद खुश और हैरान दिखाई दीं, जबकि उनके बॉयफ्रेंड ने भी हल्के रंग के कपड़े पहने हुए थे। तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार साफ झलक रहा है और एक मोमेंट में बॉयफ्रेंड उन्हें बाहों में लेकर लिपलॉक करता भी नजर आता है।
नितिभा कौल ने प्रपोजल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज तक उन्होंने जितनी आसानी से ‘हां’ कहा है, यह सबसे आसान था। उन्होंने बताया कि देर रात की कॉल्स, एयरपोर्ट की विदाइयों, अनगिनत आंसुओं और अलग-अलग देशों व टाइम जोन के बीच एक-दूसरे से प्यार करने के बाद यह पल हर संघर्ष को खास बना गया। नितिभा ने इस प्रपोजल को अपने सपनों का प्रपोजल भी बताया।
गौरतलब है कि नितिभा कौल पिछले एक साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती थीं, लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। अब इस खूबसूरत प्रपोजल के साथ नितिभा ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है और फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

