बड़ी खबरः क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता की पुलिस सेवा में वापसी, नो वर्क नो पे के आधार पर हुई बहाली

भोपाल। मध्यप्रदेश की रहने वाली विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ के पिता की पुलिस सेवा में बहाली हो गई है। क्रांति गौड़ के पिता आरक्षक मुन्ना सिंह को मध्यप्रदेश पुलिस में दोबारा सेवा में शामिल कर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं और यह बहाली नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर की गई है।

इस फैसले के तहत 8 जून 2012 से 5 जनवरी 2026 तक के करीब 13 साल का वेतन मुन्ना सिंह को नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुन्ना सिंह को वर्ष 2011 में चुनावी ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के आरोप में 29 फरवरी 2012 को सेवा से पृथक कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व चैंपियन बनीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ से उनके पिता की नौकरी बहाल करने का वादा किया था, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने नियमों के तहत पूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए मुन्ना सिंह की सेवा में बहाली का आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *