धुरंधर का धुआंधार बॉक्स ऑफिस तूफान, सिंगल लैंग्वेज में बनी फिल्म ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1240 करोड़ के पार

रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रचते हुए कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खास बात यह है कि धुरंधर सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हुई है, इसके बावजूद इसने ग्लोबल लेवल पर ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो अब तक किसी सिंगल लैंग्वेज हिंदी फिल्म के लिए आसान नहीं रहा।

अब तक धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1240 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। भारत में फिल्म ने 831 करोड़ 40 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 981 करोड़ 58 लाख रुपये दर्ज किया गया है। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 272 करोड़ 25 लाख रुपये की शानदार कमाई की है, जो इसकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को साफ दर्शाती है।

डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के सिर्फ हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ते हुए खुद को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के तौर पर स्थापित कर लिया है। बिना मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे नियम तोड़ दिए हैं।

यह पहली बार हुआ है जब किसी नॉन-मल्टी-लैंग्वेज हिंदी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले जवान, पठान और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्मों ने यह रिकॉर्ड कई भाषाओं में रिलीज होकर बनाया था, लेकिन धुरंधर ने अकेले हिंदी में यह इतिहास रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *