नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से पहले जश्न का माहौल, हल्दी और संगीत के वीडियो वायरल, कृति सेनन ने जमकर मचाया धमाल

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उदयपुर में होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग से पहले हल्दी और संगीत सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है, जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कृति सेनन अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

संगीत फंक्शन में कृति सेनन ने डांस फ्लोर पर देसी अंदाज में धमाल मचा दिया। वायरल वीडियो में कृति सेनन को वरुण शर्मा और दोस्तों के साथ भोजपुरी सुपरहिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर थिरकते देखा जा सकता है। हर तरफ खुशियों का माहौल है और सभी मेहमान डांस और म्यूजिक में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में दुल्हन नुपुर सेनन और दूल्हे स्टेबिन बेन ‘गल्लां गुड़ियां’ गाने पर शानदार डांस करते नजर आए। इसके अलावा सेनन सिस्टर्स अपनी सहेलियों के साथ ‘सजनजी वारी वारी’ गाने पर मस्ती करती दिखीं, जिसने इस सेलिब्रेशन को और खास बना दिया।

बताया जा रहा है कि नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन 11 जनवरी को ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके बाद पारंपरिक फेरे भी लिए जाएंगे। शादी की तैयारियां बेहद खास अंदाज में की गई हैं। जानकारी के मुताबिक नुपुर के पिता उन्हें मंडप तक लेकर जाएंगे, जबकि बहन कृति सेनन हर कदम पर उनके साथ रहेंगी। शादी में एक स्पेशल ‘रोस्ट एंड टोस्ट’ सेरेमनी भी रखी गई है, जहां परिवार और दोस्त हंसी-मजाक और भावनात्मक पलों के साथ इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *