एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाले हैं और अब इस फिल्म का मासी-क्लासी टीजर सामने आ चुका है। शाहिद कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज बेहद खतरनाक और दमदार नजर आ रहा है। टीजर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक भी देखने को मिलती है।
शाहिद कपूर द्वारा शेयर किए गए टीजर के साथ उन्होंने लिखा है, “है कोई और जाबाज़? ओ’रोमियो… टीजर रिलीज हो गया है, 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में देखिए।” करीब 1 मिनट 35 सेकंड का यह टीजर मारधाड़, खून-खराबे और इंटेंस एक्शन से भरपूर है, जिसमें शाहिद कपूर खून से लथपथ मासी और क्लासी रोमियो वाले स्वैग में नजर आते हैं।
टीजर में आशीष तिवारी का लैला-मजनूं वाला लुक सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, वहीं नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकारों की झलक भी कहानी को और मजबूत बनाती है। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और इंटेंस सीन्स ने टीजर को और भी प्रभावशाली बना दिया है।
बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और दिशा पटानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

