Munmun Dutta ने प्यार और ब्रेकअप को लेकर कही खास बातें, कहा- मैं तुरंत किसी के साथ ब्रेकअप नहीं करती

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को देशभर में काफी पहचान मिली है। हाल ही में वे रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की। इस बातचीत में उन्होंने प्यार और ब्रेकअप को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

मुनमुन ने कहा कि कई लोग उनसे सहमत नहीं होंगे, लेकिन प्यार आखिरकार खत्म हो जाता है। यह सिर्फ लड़कों के साथ नहीं बल्कि लड़कियों के साथ भी होता है। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है कि उनका प्यार खत्म हो चुका था। मुनमुन ने कहा कि वे तुरंत किसी के साथ ब्रेकअप नहीं करतीं, बल्कि कोशिश करती हैं। वह बहुत कुछ देती हैं, लेकिन जब लगता है कि पाने का समय खत्म हो गया है, और देने की ज्यादा जरूरत होती है, तब बुरा लगता है। यह नीरसता कहीं न कहीं आ ही जाती है।

मुनमुन दत्ता की बात करें तो वे एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता अय्यर का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। मुनमुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी शो ‘हम सब बाराती’ से की थी। वे फिल्मों ‘मुंबई एक्सप्रेस’ और ‘हॉलीडे’ में भी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *