Sutapa Sikdar ने फॉलो किया ‘2016’ ट्रेंड, Irrfan Khan के साथ शेयर किया भावुक वीडियो कोलाज

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘2016’ ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है और इसी कड़ी में दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। सुतापा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इरफान खान और बेटे के साथ बिताए खूबसूरत पलों का एक भावुक वीडियो कोलाज शेयर किया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

वीडियो के साथ सुतापा सिकदर ने दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने साल 2016 की यादों को साझा किया। उन्होंने लिखा कि उस साल बहुत कुछ हुआ, वह इसलिए मुस्कुराईं क्योंकि इरफान उनके साथ थे। उन्होंने टॉम हैंक्स से मिलने, दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप, फ्लोरेंस में ‘इन्फर्नो’ प्रीमियर में शामिल होने और इरफान के अवॉर्ड जीतने का जिक्र किया। साथ ही जंगल ट्रिप और फिल्म ‘मदारी’ से जुड़ी यादें भी साझा कीं और लिखा कि 2026 एक बहुत मुश्किल काम है।

गौरतलब है कि इरफान खान का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। अपने शानदार करियर में उन्होंने ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘द लंचबॉक्स’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी यादगार फिल्मों में अभिनय किया था, वहीं हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *