सिकंदर के फ्लॉप होने पर रश्मिका मंदाना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं स्क्रिप्ट सुनते वक्त कहानी अलग थी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साल 2025 में ‘छावा’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘थामा’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में लीड रोल में दिखाई दी थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब पहली बार रश्मिका ने ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने फिल्म के न चल पाने की वजह पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, तब कहानी उन्हें काफी अच्छी लगी थी, लेकिन फिल्म बनते-बनते कई चीजें बदल गईं। उन्होंने बताया कि एक्टिंग, एडिटिंग और रिलीज के समय के हिसाब से कहानी का टोन अलग हो गया, जिसकी वजह से फिल्म वैसी नहीं बन पाई जैसी सोची गई थी।

रश्मिका ने आगे कहा कि फिल्मों में ऐसा अक्सर होता है कि जो कहानी सुनाई जाती है, वह बनने के बाद कुछ और ही रूप ले लेती है। यही वजह है कि कई बार अच्छे आइडिया भी स्क्रीन पर उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ पाते।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘मैसा’ पर भी काम कर रही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका फरवरी 2026 में अपने बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से शादी कर सकती हैं, हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *