Ashnoor Kaur ने कंधे से झटक दिया Abhishek Bajaj का हाथ, इवेंट में दिखी बदली-बदली केमिस्ट्री

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद इसके कंटेस्टेंट लगातार मीडिया की नजरों में बने हुए हैं। शो के दौरान अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया।

हाल ही में दोनों एक इवेंट में साथ नजर आए, लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। जैसे ही अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर के कंधे पर हाथ रखा, अशनूर को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत उनका हाथ अपने कंधे से झटका दिया।

इस दौरान अशनूर कौर के चेहरे के एक्सप्रेशन भी बदले-बदले नजर आए, जिससे साफ झलक रहा था कि वह इस हरकत से असहज थीं। वहीं यह पूरा सीन देखकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गईं और कयास लगाए जाने लगे कि कहीं दोनों के रिश्ते में कुछ खटास तो नहीं आ गई है।

बताया जा रहा है कि अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की उम्र में काफी अंतर है और दोनों की नजदीकियां पहले भी सुर्खियों में रही हैं। यहां तक कि अभिषेक की एक्स वाइफ ने भी इस रिश्ते पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि अभिषेक को अशनूर से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि वह अभी काफी छोटी हैं।

अब इस इवेंट में सामने आए इस वाकये के बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिग बॉस 19 की ये चर्चित जोड़ी अब सच में अलग-अलग राह पर चल पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *