Border 2 के दौरान वरुण धवन को लगी चोट, एक्टर ने शेयर किया BTS वीडियो

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
इसी बीच वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक BTS वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में वरुण धवन बताते हैं कि एक सीन के दौरान उन्हें चोट लगी थी।
वीडियो में वरुण को जमीन पर लेटकर एक्टिंग करते देखा जा सकता है।
फिर उनके साथी कलाकार उन्हें धक्का देते हैं, जिससे वरुण एक बॉक्स और फिर दीवार से टकरा जाते हैं।
वरुण उस वक्त अपने साथी से रुकने को कहते हैं क्योंकि उन्हें वहीं चोट लगी थी।

वरुण धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘बॉर्डर 2’ में उन्हें अब तक की सबसे बुरी चोट लगी।
जब वह कैमरे से टकराने से बच रहे थे, उनकी टेलबोन एक चट्टान से टकरा गई।
यह उनके लिए सबसे दर्दनाक अनुभव था।
उनकी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है और अभी भी वे ठीक हो रहे हैं।
उन्होंने उस दिन अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी मदद की।
वो मुश्किल से चल पा रहे थे लेकिन हार नहीं मानी।
उन्होंने इस सफर के लिए आभार भी व्यक्त किया।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है।
वरुण धवन के अलावा इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित है।
फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 214.25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *