बहन शाहीन भट्ट के साथ नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ लेकर आ रहीं आलिया भट्ट, प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने एक नए और खास प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। आलिया अब अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ लेकर आ रही हैं, जिसका प्रीमियर सीधे प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। इस फिल्म को स्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है और इसे इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है।

प्राइम वीडियो ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि इस कहानी में रोमांस है, दिल टूटने के पल हैं, गाने हैं, लड़के-लड़कियां हैं और यहां तक कि एक कछुआ भी है। मेकर्स का कहना है कि यह एक ऐसी कहानी है, जिसके साथ दर्शक बड़े होते हैं और खुद को जोड़ पाते हैं।

फिल्म ‘डोंट बी शाय’ की कहानी 20 साल की श्यामिली उर्फ ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह प्लान्ड है। लेकिन अचानक एक ऐसा मोड़ आता है, जो उसकी सोच और उसके कंट्रोल से बाहर की दुनिया से उसका सामना कराता है। यह एक कमिंग-ऑफ-एज स्टोरी है, जिसमें दोस्ती, प्यार और खुद को समझने की जर्नी को हल्के-फुल्के लेकिन भावुक अंदाज में दिखाया गया है।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा कि आलिया और शाहीन भट्ट के साथ इस मजेदार लेकिन दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी पर काम करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि मजबूत फीमेल-फॉरवर्ड कहानी, फ्रेश और रिलेटेबल राइटिंग, सच्चे किरदार और राम संपत का म्यूजिक इस फिल्म को दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बना देगा।

वहीं इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की को-फाउंडर आलिया भट्ट ने कहा कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी हमेशा ऐसी कहानियों को सपोर्ट करना चाहती है, जो सच्ची लगें और जिनकी अपनी अलग आवाज़ हो। ‘डोंट बी शाय’ उन्हें इसकी सादगी और खूबसूरत कमिंग-ऑफ-एज सोच की वजह से तुरंत पसंद आ गई। आलिया ने यह भी कहा कि प्राइम वीडियो जैसे क्रिएटिव पार्टनर के साथ इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *