MP में गौमांस पर फिर सियासत, महापौर मालती बोलीं– SIT गठित, कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र का आरोप– आरोपियों को सरकार का संरक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गौमांस को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस पूरे मामले पर महापौर मालती राय और कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के बयान सामने आए हैं, जिनके बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

महापौर मालती राय ने कहा कि पूरे मामले को लेकर टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए फाइल भेज दी गई है और जांच के लिए विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्लॉटर हाउस में तैनात प्लांट और कर्मचारियों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्रवाई जारी है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गौमाता के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन भोपाल में खुलेआम गौमाता का कटना सरकार की नाकामी को दिखाता है। शैलेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ कहती है और करती कुछ और है। उनके मुताबिक आरोपियों ने मुनाफे के लिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है और उन्हें सरकार का संरक्षण मिल रहा है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह पूरा मामला सरकार की विफलता को उजागर करता है। बीजेपी सिर्फ गौमाता के नाम पर वोट लेना चाहती है, लेकिन अब जब ऐसा मामला सामने आया है तो बीजेपी गौमाता के मुद्दे पर क्या जवाब देगी, यह बड़ा सवाल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *