फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक मजेदार स्क्रिप्ट के साथ उन्हें बधाई दी है।
एकता कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, प्रियन सर। भूत बंगला का स्थायी निवासी बनकर बहुत खुश हूं।”
यह बधाई प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के संदर्भ में थी, जो एकता कपूर और प्रियदर्शन की क्रिएटिव जुगलबंदी का नया अध्याय साबित होगी।
फिल्म ‘भूत बंगला’ बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है जबकि प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर हैं।
‘भूत बंगला’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एकता कपूर की यह बधाई और फिल्म की घोषणा दोनों ही दर्शकों में उत्साह बढ़ा रही है।

